फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accountant arrested in Rs 1.70 crore company embezzlement case.

Gurugram News: कंपनी के 1.70 करोड़ रुपये गबन मामले में अकाउंटेंट गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Accountant arrested in Rs 1.70 crore company embezzlement case.
- सदर थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी, बैंक खातों से अपने व परिजनों के खातों में भेजी रकम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-1 ने कंपनी के 1.70 करोड़ रुपये के गबन के मामले में अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पद का दुरुपयोग कर कंपनी के बैंक खातों से रकम अपने और परिजनों के खातों में स्थानांतरित की। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मैसर्स स्पैन सीटिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कंपनी में अकाउंटेंट अमित कुमार को बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर और खातों तक पहुंच प्राप्त थी। आरोप है कि उसने 10 अगस्त 2021 से 25 जून 2025 के बीच कंपनी और उसकी पत्नी के चार बैंक खातों से करीब 1.70 करोड़ रुपये अपने, भाई, मां और परिचितों के खातों में अवैध रूप से स्थानांतरित किए।
मामला सामने आने पर अमित ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। उसने कुछ राशि वापस करने के साथ धनादेश और शपथपत्र भी दिए, लेकिन पूरी रकम नहीं लौटाई। इसके बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा-1 ने जांच शुरू की। पुलिस ने सोमवार को अमित कुमार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। 27 वर्षीय आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव उनहानी का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वह 2021 से कंपनी में अकाउंटेंट था और बैंक खातों का संचालन उसके जिम्मे था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बैंक खातों में हुए लेन-देन की जांच की जा रही है। दस्तावेजों के साथ मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed