{"_id":"6a8eef1337449ad0330ae804","slug":"collision-between-truck-and-dtc-bus-three-people-injured-ashram-news-c-340-1-del1011-152227-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: ट्रक और डीटीसी बस की टक्कर, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: ट्रक और डीटीसी बस की टक्कर, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली छावनी (दिल्ली कैंट) क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक और डीटीसी बस की टक्कर हो गई। घटना में बस चालक व ट्रक सवार दो लोग घायल हो गए। दिल्ली कैंट थाना पुलिस जांच कर रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि यह दुर्घटना धौला कुआं की ओर दिल्ली छावनी फ्लाईओवर के पास थिरैया सिग्नल के पास हुई। दुर्घटना के संबंध में दिल्ली कैंट थाने में सुबह लगभग 8:23 बजे सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक एटा निवासी प्रीतम चला रहा था और इसमें बिहार के रहने वाले सनोज और रोशन सवार थे। तीनों दिल्ली छावनी बोर्ड के कर्मचारी थे और दुर्घटना के समय ड्यूटी पर थे।
पुलिस उपायुक्त गोयल ने बताया कि हादसे में प्रीतम और सनोज को चोटें आईं। डीटीसी बस को सोनीपत निवासी 45 वर्षीय कश्मीरी सिंह चला रहे थे। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित पाए गए। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। ब्यूरो