फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car driver assaulted at Bandhwari toll; two accused arrested.

Gurugram News: बंधवाड़ी टोल पर कार चालक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Car driver assaulted at Bandhwari toll; two accused arrested.
बंधवाड़ी टोल पर कार चालक के साथ मारपीट करते टोलकर्मी। फोटो- सोशल मीडिया
- फास्टैग स्कैन नहीं होने पर टोल कर्मियों से हुआ था विवाद, वीडियो वायरल
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर फास्टैग स्कैन नहीं होने के बाद कार चालक से मारपीट के मामले में ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जांच में शामिल करने के बाद निवारक कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।
वायरल वीडियो में दो युवक एक व्यक्ति से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो अन्य युवक उसे छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 24 अगस्त की सुबह की है। कार चालक बंधवाड़ी टोल पर पहुंचा था। फास्टैग स्कैन नहीं होने पर उसकी टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दो कर्मियों ने चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने टोल पर काम करने वाले शौकिंद्र और अभिषेक निवासी मांगर गांव, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने से संबंधित धाराओं में निवारक कार्रवाई की गई है। इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस जांच में फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article