{"_id":"58bef88d4f1c1bed43dc450e","slug":"dharmsthal-ka-gate-toda","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने धर्मस्थल का गेट तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने धर्मस्थल का गेट तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ऊन क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। गांव हसनपुर में ग्राम प्रधान द्वारा भूमिया खेड़े पर बने मेन गेट को बंद करने पर गांव के लोगों में उबाल आ गया। गुस्साए लोगों ने प्रधान के द्वारा बनाए गए गेट को तोड़ दिया। उधर, दो समुदायों में झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने जाकर मामले को शांत किया।
ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हसनपूर में गांव के लोग भुमिया खेड़े की पूजा करते हैं। गांव का भूमिया खेड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थित है। सोमवार को ग्राम प्रधान कासिफ खां ने भूमिया खेड़ा पर जाने वाले गेट को बंद कर दिया था। इसकी सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के द्वारा बनाए गए गेट को तोड़ दिया।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस घटना की सूचना का पता लगते ही ऊन पुलिस मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल लोगों को शांत कराया। इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।