फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dharmaveer arrested

12 साल से फरार चल रहा इनामी धर्मवीर गिरफ्तार

Sun, 02 Dec 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 02 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dharmaveer arrested
demo - फोटो : demo
शामली में हरियाणा के पलवल जिले में वर्ष 2006 में हुई लूट के बाद हत्या के आरोपी दस हजार के इनामी धर्मवीर को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है।
विज्ञापन





एसपी अजय कुमार के अनुसार हरियाणा के पलवल जिले के चांदहट थानाक्षेत्र में वर्ष 2006 में जगदीश की हत्या करके ट्रैक्टर लूटा गया था। हत्या में पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव हरसाणा निवासी धर्मवीर भी शामिल था। हरियाणा पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। हरियाणा पुलिस ने कई बार क्षेत्र में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। चांदहट पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार की शाम चार बजे गोहरनी बाइपास के निकट गश्त के दौरान धर्मवीर को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए है। उसके खिलाफ अवैध शस्त्र रखने का केस भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि धर्मवीर 12 साल से फरार चल रहा था। हालांकि उसके जिले में किसी वारदात में शामिल होने की जानकारी नहीं है लेकिन जांच की जा रही है। चांदहट पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed