{"_id":"58d2c54f4f1c1ba06e1a264a","slug":"denied-marriage-for-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के लिए शादी से इंकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख के लिए शादी से इंकार
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। शादी से पूर्व दहेज में मांगे गए पांच लाख रुपये लड़की पक्ष द्वारा नहीं देने पर युवक पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। देर शाम तक चली पंचायत में समाज के लोगों के द्वारा कोई निर्णय न निकल पाने पर युवती के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बुधवार शाम के समय अपने परिवार के लोगों के साथ थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बहन का निकाह गांव के ही एक युवक के साथ तय हुआ था। शादी का समय अक्टूबर 2016 में रखा गया था। इस बीच में नोटबंदी का मामला आने पर समाज के लोगों के बीच युवक पक्ष से कुछ समय शादी के लिए मांगा गया था ।
जिसमें युवक पक्ष ने शादी से पहले ही अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते पांच लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन युवती पक्ष के द्वारा रुपया देने से मना कर दिया था। इसे लेकर युवक पक्ष काफी नाराज था। अब शादी तय किए हुए कई माह बीत जाने के बाद भी बार बार कहे जाने पर युवक पक्ष शादी करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। युवती पक्ष के लोगों का आरोप है कि इस दौरान युवक ने कई बार युवती के साथ संबंध भी बनाए । विवाद बढ़ जाने के बाद बुधवार शाम के समय समाज के लोगों की पंचायत हुई, लेकिन देर शाम तक भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया।
दोनों पक्षों के लोग पंचायत में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट पर उतर आए। पंचायत में मामले का कोई समाधान नहीं हो पाने के कारण युवती के भाई ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।