फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughter on the desire of the specter of Drindgi

बिटिया की ख्वाहिशों पर दरिंदगी की काली छाया

Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Daughter on the desire of the specter of Drindgi
gangrape
शामली। छेडछाड़ से आजिज आकर मौत को गले लगाने वाली बिटिया बहुत होनहार थी। हाईस्कूल में 85 और इंटरमीडिएट में 86 प्रतिशत अंक पाकर उसने एयरफोर्स ज्वाइन करने का सपना देखा था। सपने को साकार करनेे के लिए जुटी थी, मगर दरिंदगी की काली छाया ने उसके सपने चकनाचूर कर दिए। 
विज्ञापन


 दरअसल, बाबरी क्षेत्र के गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली बिटिया अपने माता पिता की लाड़ली थी। उसकी मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट
पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के मुताबिक परिजन चाहते थे कि उनकी बेटी पढ़ लिखकर नाम रोशन करे। उसने भी माता पिता के अरमानों को पंख लगाने शुरू कर दिए थे और हाईस्कूल में 85 तथा इंटरमीडिएट 86 प्रतिशत अंकों से पास किया। इसके बाद वह एयरफोर्स ज्वाइन करने के प्रयास में लग गई। गांव से 13 किलोमीटर दूर शामली के कॉलेज में बीए में दाखिला भी इसी उद्देश्य से लिया था कि खुद को काबिल बना सके, मगर छेड़छाड़ की दरिंदगी ने उसके सपने मिट्टी में मिला दिए।
विज्ञापन


छह दिसंबर को मां ने उसे गांव में सराफ की दुकान पर भेजा दिया, जहां पर गांव के ही युवक ने राह चलते हुए उसका  हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। मामले में मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन बाप का अभिमान बन चुकी बेटी के मन में छेड़छाड़ का अपमान घर कर गया। दो दिन तक वह मन ही मन घुटती रही और अंत में जिंदगी खत्म करने की ठानकर खुद को फांसी लगा ली। पिता बेटी को रो-रो कर याद कर रहा है, कि काश उस दिन हम बिटिया को दुकान पर नहीं भेजते। 

नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर आया था आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी रहा है। इसी आदत के चलते परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा रखा था। जहां से वह 27 नवंबर को ही वापस घर आया था।  

परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे नेता ः बेटी को खो देने का गम झेल रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का उनके घर पर आना-जान शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री मोहित बेनीवाल भी छात्रा के परिजनों से मिले और उनको सांत्वना दी। साथ ही कहा कि बिटिया के साथ बहुत बुरा हुआ है, इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

कपड़े सिलाई का कार्य करता है पिता ः बिटिया के पिता के पास गांव में छह-सात बीघा जमीन है, लेकिन उसकी माली हालत ठीक नहीं है। दो बड़े बेटे है और वह भी पढ़ते है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए गांव में ही कपड़े सिलाई का काम भी करता है। 

आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश  

शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की पकड़ से आरोपी अभी भी बाहर है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ के मुकदमे में ही धारा 306 ओर बढ़ा दी है।


बीए की छात्रा के साथ गांव निवासी आदेश ने छेड़खानी की थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी आदेश के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 भी बढ़ा दी है। वहीं, मृतका का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, थाना प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed