फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dagcha shot dead in encounter

मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, गोली लगी

Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dagcha shot dead in encounter
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। चेकिंग कर रही पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चली। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसको रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार रात पौने आठ बजे कैराना पुलिस कैराना-खुरगान मार्ग पर काठा नदी के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को यमुना तटबंध की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने बाइक रोककर घुमाते हुए पुलिस पर फायर कर भागने लगे। बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। तीनों बदमाशों की बाइक यमुना तटबंध पर पहुंची तो बाइक फिसल गई।
विज्ञापन


बदमाश बाइक छोड़कर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश फाजिल पुत्र लियाकत निवासी गांव भूरा को पकड़ लिया और कैराना सीएचसी में पहुंचाया, जहां से उसको रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा, एक बाइक, चार कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम साबिर निवासी गांव खुरगान, जावेद निवासी भूूरा बताए हैं। पुलिस के अनुसार बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाश फाजिल पर लूट व राहजनी के कई मुकदमें दर्ज हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed