फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crude arrested in looting case from Principal

प्रधानाचार्य से लूटपाट के मामले में बदमाश गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 12:37 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 28 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crude arrested in looting case from Principal
arrest - फोटो : अमर उजाला
शामली। दिल्ली से शामली आते समय ट्रेन में प्रधानाचार्य को घायल कर लूटपाट करने के मामले में जीआरपी ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई नकदी और पर्स के अलावा चाकू भी बरामद किया गया है।  शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी रॉय इब्राहिम बागपत के रमाला स्थित जय पार्वती पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात वह पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली से शामली लौट रहे थे, तो कांधला और खंद्रावली के बीच तीन बदमाशों ने उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया था। बृहस्पतिवार को जीआरपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रधानाचार्य से लूटपाट करने के मामले में आरोपी आरिफ गुर्जर पुत्र जहूर हसन को बलवा गुजरान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी के पास से चाकू के अलावा 750 रुपये और पर्स तथा आधार कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी आरिफ शामली क्षेत्र के गांव बलवा गुजरान का रहने वाला है। इसके बाद प्रधानाचार्य को बुलाकर बरामद आधार कार्ड और पर्स दिखाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में प्रधानाचार्य से लूटपाट करने में उसके अलावा गांव बलवा गुजरान के ही कादिर पुत्र जमशेद और कासिम पुत्र अय्यूब भी साथ थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed