फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Creating mortgages, cattle looted

बंधक बनाकर पशु, जेवरात लूटे 

Fri, 26 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 26 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Creating mortgages, cattle looted
गांव मंसूरा में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान और जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : amar ujala
शामली के झिंझाना के गांव मंसूरा में बदमाशों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर जेवरात, नकदी और तीन पशु लूट लिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। 
विज्ञापन


मंसूरा में गांव के बाहर सरदार करतार सिंह का डेरा है। बुधवार रात डेरे पर करतार सिंह का बेटा सरदार कुलवीर सिंह अकेला था, परिवार के बाकी सदस्य किसी जरूरी कार्य से बाहर गए हुए थे। रात करीब तीन बजे पिकअप लेकर पहुंचे बदमाशों ने कुलवीर सिंह को तमंचों से आतंकित कर बंधक बना लिया। इसके बाद वहां बंधी एक भैंस, भैंसा और कटिया के अलावा अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित 20,000 रुपये, मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

शोर मचाने आए पड़ोसियों ने कुलवीर सिंह को बंधन मुक्त कराया। पीड़ित ने यूपी डायल-100 पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह पांच बजे थाना झिंझाना को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। कुलवीर सिंह ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपये कीमत का सामान बदमाश ले गए हैं। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि पीड़ित ने सामान चोरी होने की तहरीर दी है। उसी आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed