फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Controversy over the issue of animal husbandry

पशु कटान के मसले पर तकरार  

Fri, 12 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 12 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the issue of animal husbandry
demo pic
शामली के कांधला के मोहल्ला खैल में शादी समारोह के दौरान किए गए पशु कटान को लेकर नगर पालिका के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के विरोधाभासी बयानों को लेकर विवाद पैदा हो गया है। बृहस्पतिवार को इस प्रकरण पर पालिका में गहमागहमी का माहौल रहा। वहीं, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले में जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। 
विज्ञापन


बुधवार को मोहल्ला खैल में अवैध रूप से पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से दो युवकों को पकड़े जाने पर लोगों ने हंगामा कर दिया था। वहीं, मौके पर पहुंचे नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने कहा था कि शादी समारोह के दौरान पशु कटान की अनुमति पालिका की तरफ से दी गई थी। काफी हंगामा होने के बाद पुलिस टीम लौट आई थी।  उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा था कि पशु कटान की अनुमति देने का अधिकार पालिका को नहीं है और न ही किसी को अनुमति दी गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि पालिका के किसी कर्मी ने निजी स्वार्थ के लिए पशु कटान की अनुमति दी है, तो उसके खिलाफ जांच कराई जाएगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को दिन भर नगर पालिका परिषद कांधला में गहमागहमी का माहौल रहा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जिस कर्मी ने अनुमति संबंधी कागज पर मुहर लगाकर दी, उसको नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं, विहिप नेता सुभाष मलिक और भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए। क्योंकि शासन ने अवैध रूप से पशु कटान पर पाबंदी लगा हुई है तथा पालिका को पशु कटान की अनुमति देने का अधिकार नहीं है, फिर पशु कटान कैसे हो गया। उनका कहना है कि इस संबंध में शुक्रवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जानकारी में आया है, मगर किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी कि पशु कटान की अनुमति किस स्तर से दी गई। यदि किसी ने नियम विरुद्ध अनुमति दी है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -- विजय प्रकाश तिवारी, एसडीएम कैराना

मीट प्लांट पर लगी सील तोड़ने का आरोप  
शामली। कैराना में कांधला रोड स्थित मीट प्लांट पर नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण प्रशासन ने सील लगा दी थी। आरोप है कि मीट प्लांट प्रबंधन ने अधिकारियों से मिलीभगत कर प्लांट पर लगी सील तुड़वा दी और अंदर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 


इस संबंध में कैराना के मोहल्ला रेतावाला निवासी मोहम्मद उमर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है। मोहम्मद उमर का कहना है कि उक्त मीट प्लांट के आसपास इलाके में प्रदूषण फैल रहा था, जिसकी शिकायतें पूर्व में कई बार की गई थीं। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग, पशु पालन और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच करने के बाद नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण मीट प्लांट पर सील लगा दी थी।  मोहम्मद उमर का आरोप है कि 15 अप्रैल को मीट प्लांट में निरीक्षण के नाम पर सील तोड़ दी गई, जिसके बाद प्लांट के भीतर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उधर, इस बारे में एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी का कहना है कि मीट प्लांट पर सील लगी हुई है, उसे किसी ने नहीं तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed