फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflicts in the contest of the win-lose election

चुनाव में जीत-हार के विवाद में संघर्ष

Mon, 27 Nov 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Mon, 27 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Conflicts in the contest of the win-lose election
Fight
जलालाबाद (शामली)। चुनाव में जीत-हार को लेकर व्हाटसअप पर ग्रुप पर टिप्पणी को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान पर पहुंचकर हमला बोल दिया। लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया तथा महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी आजाद खां नगर निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी का समर्थक रहा, जबकि दूसरे पक्ष से इकराम निर्दलीय प्रत्याशी हाजी इलियास का समर्थक था। शनिवार को व्हाटसअप ग्रुप पर चुनाव को लेकर एक पक्ष ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिस कारण दोनों पक्षों में विवाद गरमा गया। आरोप है कि शनिवार रात मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी इकराम ने करीब एक दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर आजाद खां पुत्र नजर मोहम्मद के मकान पर चढ़ाई कर दी।
विज्ञापन


उसके मकान में बैठक में मौजूद जावेद और हुजेफा पर हमला कर दिया। जावेद और हुजेफा घायल हो गए। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी की। वहीं, बीच बचाव में आए अब्दुल्ला को भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर जलालाबाद चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल जावेद, हुजैफा व अब्दुल्ला को थानाभवन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुजेफा और जावेद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां जावेद की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल जावेद व हुजेफा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इकराम, सईद, दिलनवाज उर्फ गुड्डू, इमरान, अकमल, शिराज, अजमल, शाहजमा, इस्लाम, शोएब, अहमद, हाशिम और कासिम के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, गाली गलौज और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में इकराम थानाभवन थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed