फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clerk found a vital clue in killing

लिपिक की हत्या में मिले अहम सुराग

Thu, 22 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clerk found a vital clue in killing
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। नगर पालिका के हेड क्लर्क शमीम की हत्या के मामले की जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। उधर, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शमीम का शव कांधला पहुंचा, तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


मंगलवार रात कस्बा कांधला में यूको बैंक के पास स्थित एक मकान में नगर पालिका कांधला के हेड क्लर्क शमीम अहमद की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। लोगों ने रेलवे रोड पर शव रखकर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। रात में सीओ कैराना भूषण वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद शमीम का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।
विज्ञापन


शमीम के बेटे आरिफ की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद बुधवार सुबह कांधला पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, बुधवार शाम करीब 5 बजे शमीम का शव पोस्टमार्टम होने के बाद से कांधला पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा और देहात के लोगों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। इसके बाद शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पालिका चेयरमैन वाजिद हसन, कैराना पालिका अध्यक्ष राशिद अली, वकील प्रधान, जाहिद राज, फारूख लोग मौजूद रहे। 

आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग ः बुधवार शाम जब शमीम का शव पोस्टमार्टम के बाद कांधला पहुंचा, तो सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी पीड़ित के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोग सपा नेता के सामने फूट फूटकर रोने लगे और मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। 

किसने की शमीम को आखिरी कॉल ः कांधला। हेड क्लर्क शमीम अहमद मंगलवार रात जब अपने घर से निकला, तो उनके मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई थी। घर से बाहर ही उससे बात करते हुए शमीम अहमद कह रहा था कि तू उन्हें कुछ नहीं कहेगा। पुलिस जांच करने में लगी है कि शमीम की किस नंबर पर बात हो रही थी और वह कौन था। सूत्रों की मानें, तो सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उस व्यक्ति का नाम मालूम कर लिया है।


सीओ कैराना भूषण वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के कारण हत्या होने का शक है। अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। चार महिलाओं सहित सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिसके चलते जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed