{"_id":"57dc42044f1c1b0b32d47d9c","slug":"chhatra-guton-mein-sangharsh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों में संघर्ष, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गुटों में संघर्ष, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद स्थित स्कूल में पथराव के गेट के बाहर पड़े ईंटें और पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के जलालाबाद कस्बे के एक कालेज में पुरानी रंजिश में छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। कालेज प्रशासन ने तीन छात्रों को दोषी मानते हुए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा कुछ बाहरी युवकों के खिलाफ कालेज परिसर में पथराव करने की तहरीर दी गई है।
जलालाबाद के एल्पाईन कालेज आफ ऐजूकेशन में बृहस्पतिवार दोपहर बीकॉम के छात्र हर्षित, अनुज और रचित आदि के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कालेज के डायरेक्टर डा. मलिक और प्राचार्य अमितेश भारद्वाज ने तब तो समझा बुझाकर शांत करा दिया। मगर छुट्टी के समय छात्रों के दोनों गुट भिड़ गए। इसी बीच एक छात्र के कुछ साथी कालेज के बाहर बुलेरो गाड़ी में लाठी डंडों के साथ खडे़ थे। जैसे ही दूसरा गुट कालेज के बाहर पहुंचा तो उन्होंने हमला बोल दिया।
दोनों ओर से जमकर डंडे, बेल्टें चलीं। इसमें कई छात्र घायल हो गए। हालांकि कोई भी घायल छात्र सामने नहीं आया है। हमले से बचने के लिए छात्रों का एक गुट कालेज परिसर में घुस गया। इसके बाद बाहरी युवकों ने पथराव कर दिया। इससे कालेज में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
घरों को लौट रहीं छात्राएं और छात्र जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान दिल्ली सहारनपुर हाइवे से गुजर रहे वाहनों पर भी पथराव किया। इससे दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि यात्री सुरक्षित रहें। मामला बढ़ने पर प्राचार्य ने थानाभवन पुलिस सूचना दी। थानाध्यक्ष साहब सिंह, चौकी प्रभारी जलालाबद संदीप कुमार पुलिस बल के साथ कालेज पहुंचे। पुलिस के आते ही हमलावर छात्र और बाहरी लड़के फरार हो गए।