{"_id":"c0120e8893d4802d0f513c7de37ba202","slug":"chen-said-the-telangana-police-nab-snacron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचरों को दबोचने आई तेलंगाना पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचरों को दबोचने आई तेलंगाना पुलिस
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। तेलंगाना प्रदेश के हैदराबाद सिटी कोतवाली से आई पुलिस टीम ने चेन स्नेचरों की तलाश में दबिश डाली। पुलिस टीम एक आरोपी के भाई को पकड़कर ले गई।
रविवार सुबह हैदराबाद के सिटी कोतवाली से एसआई जयदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम झिंझाना थाने पहुंची। उनके साथ गांव डेरा बिरालियान निवासी एक युवक भी था, जिसने अपने साथियों की मदद से हैदराबाद में चेन स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया।
पकड़े जाने पर उसने साथियों के नाम पुलिस को बताया। इसी के चलते उसकी निशानदेही पर हैदराबाद पुलिस टीम ने क्षेत्र के गांव खानपुुर कला में हरबीर और मनदीप के घर पर दबिश डाली। पुलिस आने की भनक लगते ही दोनों आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरबीर के भाई को पकड़ लिया।
झिंझाना थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि हैदराबाद सिटी इलाके में चेन स्नैचिंग की कई वारदातों के बारे में पुलिस टीम ने बताया। उन सभी वारदातों में खानपुर कला गांव के बदमाशों का हाथ बताया गया है। आरोपियों के हाथ ना लगने पर पुलिस टीम हैदराबाद लौट गई।