फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of married woman found hanging from ceiling fan in locked room.

Basti News: बंद कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 15 Oct 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from ceiling fan in locked room.
दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भीमलजोत गांव में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे के अंदर छत के पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भीमलजोत गांव निवासी मनोज की पत्नी लक्ष्मी मंगलवार देर शाम खाना बनाने के बाद अपने दो माह के बच्चे को बरामदे में रखे तख्त पर सुलाकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने लक्ष्मी को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो लक्ष्मी का शव पंखे से लटका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed