{"_id":"58cadadc4f1c1bb66032cac2","slug":"chc-pravhari-ke-room-mein-todfod","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी प्रभारी के कक्ष में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी प्रभारी के कक्ष में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो)। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ कर डाली। रोजाना की भांति शामली अस्पताल प्रभारी डॉ. जगमोहन का कक्ष शाम के समय चपरासी ने बंद कर दिया और अस्पताल बंद होने के बाद सभी चली गए।
आरोप है कि रात्रि में अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे में चिकित्सा प्रभारी के कमरे का जाली वाला गेट तोड़ा और उसके बाद ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सुबह अस्पताल खुलने के बाद डॉ. जगमोहन को इस बात की जानकारी हुई।
उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल में पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए अस्पताल के स्टाफ से बात की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, डॉ. जगमोहन का कहना है कि कुछ लोग कई दिनों से परेशान कर रहे हैं, उन्हीं लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की गई है।