फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CBI ne khanan ki jaanch shuru ki

अवैध खनन की जांच के लिए सीबीआई ने डाला डेरा

Fri, 03 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
CBI ne khanan ki jaanch shuru ki
अवैध खनन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शामली।  अवैध खनन के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई सीबीआई जांच के लिए टीम शामली तक पहुंच गई है। शामली जिले में यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने इस मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के बाद झिंझाना और कैराना क्षेत्र में घूमकर अवैध खनन के संबंध में जांच की। 
विज्ञापन

नदियों से अवैध रेत खनन  बंद कराने के लिए पूर्व में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल) भी   आदेश जारी कर चुका है। वहीं, अवैध रेत खनन के खिलाफ हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद प्रदेशभर में सीबीआई टीम जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को सीबीआई के एडिश्नल एसपी एनके पाठक, डिप्टी एसपी केपी शर्मा और पीसी वेदपाल सिंह शामली पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुजीत कुमार से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर उन्होंने अवैध रेत खनन के बारे में जानकारी ली। साथ ही 2012 से अब तक अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कराई गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। इसके बाद सीबीआई टीम झिंझाना थाने पहुंची। वहां झिंझाना थानाध्यक्ष अवनीश गौतम से मुलाकात कर झिंझाना क्षेत्र में यमुना नदी से होते अवैध रेत खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में झिंझाना थाने पर अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उन सभी मुकदमों से संबंधित ब्यौरा लेने के पश्चात सीबीआई टीम कैराना क्षेत्र में निकल गई। देर रात तक सीबीआई टीम जनपद में डेरा जमाए रही। माना जा रहा है कि अगले कई दिन तक अवैध रेत खनन की सच्चाई जानने के लिए यमुना खादर क्षेत्र में भी भ्रमण करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed