फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Caught in suspicion of illegal animal cutting

अवैध पशु कटान के शक में दो पकड़े

Thu, 11 May 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Caught in suspicion of illegal animal cutting
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। अवैध पशु कटान की सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम ने दो युवकों पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि शादी समारोह के लिए पालिका प्रशासन से अनुमति लेकर पशु कटान किया गया, फिर भी पुलिस परेशान कर रही है। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी करीम खान के बेटे बिट्टू की शादी थी। करीम खान की ओर से शादी समारोह में मेहमानों के लिए नॉनवेज खाने का प्रबंध किया था। इसके लिए करीम पक्ष के लोगों ने पशु कटान किया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि मोहल्ला खैल में अवैध रूप से पशु कटान हो रहा है, जिस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दो युवकों को पकड़ कर पशु अवशेष बरामद कर लिए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने बताया कि कटान के बाद अवशेषों को दफनाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस युवकों द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करने लगी। इसी दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों और मोहल्ले वालों को बीच नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान मौके पर पहुंचे। करीम के परिजनों ने बताया कि शादी समारोह में पशु कटान के लिए उनके पास नगर पालिका प्रशासन की ओर से अनुमति है। 

इसी बीच नगर पालिका चेयरमैन वाजिद हसन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी पुलिस को बताया कि शादी समारोह के लिए पशु कटान की अनुमति पालिका की तरफ से दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को छोड़ दिया और मामला शांत हो गया। उधर, नगर पालिका परिषद कांधला के चेयरमैन हाजी वाजिद हसन का कहना है कि शादी समारोह में पशु कटान के लिए पालिका की ओर से अनुमति दी गई थी। किसी ने पुलिस को अवैध पशु कटान की झूठी सूचना दे दी, जिस कारण पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति स्पष्ट होने पर कोतवाली पुलिस लौट गई।


ईओ ने किया अनुमति से इंकार 
नगर पालिका परिषद कांधला के ईओ शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि उनके द्वारा किसी भी शादी समारोह के लिए पशु कटान की अनुमति नहीं दी गई है। यदि नगर पालिका के किसी कर्मी ने अपने किसी निजी स्वार्थ के चलते ऐसा किया है, तो उसके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि पशु कटान की अनुमति देने का अधिकार पालिका प्रशासन को नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed