फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car smash a punk defeats

कार लूट में एक बदमाश धरा

Wed, 19 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 19 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Car smash a punk defeats
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कार लूट प्रकरण में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए कार बरामद कर ली। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचे बरामद करने का दावा किया है। पुलिस फरार अन्य दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सहारनपुर के गांव देवाला निवासी उस्मान किराये पर गाड़ी चलाता है। 11 अक्तूबर को तीन युवक उस्मान की गाड़ी को शामली के लिए किराये पर लेकर आए थे। शामली आने के बाद बदमाशों ने उस्मान को कांधला अपनी रिश्तेदारी में चलने की बात कही थी । कांधला आने के बाद तीनों उसे बुढ़ाना मार्ग पर गांव आट्टा के निकट ले गए और उससे कार, पांच हजार की नगदी और सोने की चेन लूट ली थी। बंधनमुक्त होने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


कार स्वामी महबूब निवासी ननौता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सीओ सीटी निशांक शर्मा ने थाने में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सूचना मिली कि एक बदमाश इस्सोपुटील इंटर कालेज के पास घूम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर स्वाट टीम के प्रभारी राजकुमार शर्मा व थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक बदमाश को लूटी कार सहित

दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मेहताब पुत्र जलालूद्दीन निवासी अमीनगर थाना तितावी, फरार बाबर पुत्र गुफरान और सफराज पुत्र अखलाक निवासी हरजोली थाना छपरैडा उत्तराखंड बताया। उधर, सीओ ने बताया कि एसपी डॉ. अजयपाल ने स्वॉट टीम और स्थानीय पुलिस को पांच हजार
रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

डकैती के 33 हजार रुपये बरामद किए

झिंझाना। 12 जुलाई को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी अनिल जैन उर्फ बल्लू के घर की महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने दिन दहाड़े 10 लाख रुपये नकद व जेवरात आदि लूट लिए थे। पुलिस तभी से लूट के आरोपी बदमाशों की तलाश कर रही थी, इस दौरान पांच बदमाश सहारनपुर के सरसावा की पुलिस की पकड़ में आ गए।


 झिंझाना थाने के एसएसआई सतपाल सिंह ने लूट के आरोपी महताब उर्फ बेचैन को 12 घंटे की रिमांड   पर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चंदनपुरी के जंगल से लूट की रकम में से 33 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया। थाना   प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि तीन बदमाशों से पहले ही लूट की रकम में    से एक लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। लूट के दो आरोपियों में आजम निवासी झिंझाना कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया है। गैंग लीडर हैदर    अभी फरार है। वह भी जल्दी ही गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed