{"_id":"58d41e4f4f1c1bbf371a1015","slug":"car-riders-beaten-sepoy-and-amin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने सिपाही और अमीन को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने सिपाही और अमीन को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कलक्ट्रेट गेट के सामने कार सवार युवकों ने सिपाही और संग्रह अमीन को टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई की तो हंगामा हो गया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन एक को कार समेत पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घायल सिपाही और अमीन का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।
ऊंचा गांव निवासी मदनपाल संग्रह अमीन है। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह कलक्ट्रेट से बाहर निकलकर जब सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान शामली की तरफ से जा रहे कार सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार एक सिपाही भी कार की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे के बाद कार से उतरे युवकों ने सिपाही और संग्रह अमीन के साथ ही गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई करने लगे। इसके चलते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और युवकों का विरोध शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकले, लेकिन लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी कार भी वहीं खड़ी करा ली। इसके बाद सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमीन मदनपाल और सिपाही को 108 एंबुलेंस बुलाकर शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
उधर, पकड़े गए युवक को कार सहित पुलिस आदर्श मंडी थाने ले आई। बाद में युवक को छुड़ाने के लिए उसके परिवार के लोग थाने पहुंचे। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।