फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bridal car stopped and tried to take off

कार रोककर दुल्हन को उतारने की कोशिश

Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bridal car stopped and tried to take off
लूट - फोटो : अमर उजाला
ऊन। शादी समारोह के बाद झिंझाना से गंगोह के गांव सतारपुर जा रहे दूल्हा और दुल्हन की कार को ऊन बाईपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने रुकवा लिया। दुल्हन को कार से उतारने की कोशिश की, मगर शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची ने दोनों को अपनी सुरक्षा में गांव तक सुरक्षित पहुंचवाया।
विज्ञापन


बुधवार को गंगोह क्षेत्र के गांव सतारपुर निवासी युवक की बारात झिंझाना में आई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब दूल्हा-दुल्हन परिजनों के साथ कार से ऊन बाईपास की तरफ से होकर सतारपुर के लिए जा रहे थे, तो बाईपास के नजदीक ही दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। बदमाशों ने हाथ में डंडे ले रखे थे। कार रुकवाकर बदमाशों ने दूल्हा दुल्हन को कार से खींचकर उतारने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से बारातियों की कार आ गई तथा राहगीर भी रुकने लगे। इसके चलते आरोपी युवक अपनी बाइकें लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित नवदंपत्ति और उनके साथियों ने ऊन चौकी पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया और जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की कार  को पुलिस सुरक्षा में उनके गांव भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के एक होटल में मंगलवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया और युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में युवक को भी छोड़ दिया गया। यह मामला शहर में चर्चा बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed