फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boys kidnap

युवकों को उठा ले गए हथियारबंद बदमाश

Mon, 01 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 01 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
boys kidnap
युवकों को उठाया - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर में हथियारबंद लोग दो घरो में से दो युवकों को उठाकर ले गए। आरोप है कि घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट करने के अलावा लूटपाट भी की गई। वहीं पुलिस मामले को आपसी रंजिश का बताते हुए संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


ग्राम मंडावर में तीन गाड़ियों में  सवार हथियारबंद 9-10 लोग दो घरो से मारपीट करते हुए अलीशान और तसव्वर को उठा ले गए। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक गाड़ी सवार युवक वहां से जा चुके थे। रविवार सुबह गांव निवासी इश्हाक और जिंदा परिजनों सहित कैराना कोतवाली पहुंचे। तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार रात करीब   डेढ़ बजे दो तीन कारों में सवार होकर 9-10 हथियारबंद बदमाश उनके घरों में घुस आए।            
विज्ञापन


बदमाशों ने महिलाओं व पुरुषों के साथ मारपीट करते हुए घर में रखी 60 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर लूट लिए। इश्हाक के पुत्र अलीशान और जिंदा के पुत्र तसव्वर का अपहरण करके ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों में दो युवक उनके गांव के ही थे जिन्हें उन्होंने पहचान लिया। जबकि एक महिला ने बताया कि एक कार के ऊपर नीली बत्ती भी लगी थी। मामले में कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि तहरीर में आरोपित युवकों से इस परिवार की रंजिश भी चल रही है। ऐसा भी हो सकता है कि युवकों को हरियाणा पुलिस किसी मामले में उठाकर ले गई हो। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed