फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boy's death after beating

युवक की पीट-पीट कर हत्या

Thu, 23 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 23 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
boy's death after beating
युवक की पीटकर हत्या के मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली में नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में मंगलवार देर रात लेन-देन के विवाद को लेकर हुए झगड़े में गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अशरफ पुत्र इसराइल निवासी मोहल्ला खैलकला कैराना पत्नी शमा तथा अपने भाई इमरान व सनव्वर के साथ नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में अपने साले नाजिम तथा हाशिम के यहां पर आया हुआ था।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात उनकी आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि नाजिम हाशिम तथा उनके सालों इकबाल, शानू आबिद ने अशरफ के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसको जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई। उसके भाईयों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी सतीश राय मौके पर पहुंचे। देर रात इस मामले में मृतक अशरफ के भाई सनव्वर की ओर से आरोपी नाजिम, हाशिम, इकबाल, शानू तथा आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed