{"_id":"ddd7e4df2165e55756329dbed02cf9d7","slug":"bnedha-jat-communities-in-fighting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनेड़ा जट में दो समुदायों में संघर्ष, तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भनेड़ा जट में दो समुदायों में संघर्ष, तनाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट में रविवार को सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामूली विवाद के बाद दोनों समुदाय के लोगोें में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्ष से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। गांव में चर्चा है कि पंचायत चुनाव को लेकर एक प्रत्याशी के समर्थन का दबाव बनाने पर झगड़ा हुआ, जबकि पुलिस का कहना है कि बच्चों के बीच मारपीट से हुआ विवाद। पुलिस घटना की जांच करने में लगी है।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे भनेड़ा जट निवासी अमरपाल और खालिद पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। अमरपाल पक्ष का कहना था कि उसके परिवार के बच्चे को खालिद के परिवार के युवक ने पीट दिया। वहीं, खालिद पक्ष का आरोप था कि आगामी पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन में वोट दिलाने का दबाव बनाया जा रहा था।
घटना की सूचना पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच संघर्ष के दौरान घायल हुए लोगों को शामली स्थित चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सालय में एक पक्ष से रोहित, सीता, सरस्वती, नत्थो, शोकिंद्र, आदेश, अमरपाल तथा उमेश का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष से खालिद, दिल्लू, दिलबहार, टोनी, गुलशाना, नीलू, अमन, खुशी, साहिल घायल हुए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। बाबरी थाने पर दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। इस बारे में बाबरी थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।