फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Black marketing of LPG bills

रसोई गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़

Wed, 30 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 30 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of LPG bills
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के बीचोबीच काफी समय से चले रहे गैस कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने पुलिस को साथ लेकर दुकान पर छापा मारा और मौके से छोटे बड़े अलग-अलग कंपनियों के 60 गैस सिलेंडर बरामद किए।
विज्ञापन


मोहल्ला बड़ीआल बैंड मार्केट में एक दुकान में अवैध गैस रिफिलिंग का कार्य चल रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद मंगलवार को शामली नगर की पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा तथा पूर्ति निरीक्षक कैराना वीर सिंह ने पुलिस बल साथ लेकर बताई गई दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान दुकान में गैस रीफिलिंग का सामान मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अंदर गोदाम में घरेलू, व्यवसायिक तथा छोटे सहित करीब 60 गैस सिलेंडर बरामद हुए। कुछ सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि कुछ खाली थे। इसके बाद पूर्ति विभाग की टीम ने सिलेंडरों तथा वहां मिले उपकरणों को जब्त कर लिया और शामली कोतवाली भिजवा दिया। देर शाम तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। 

वहीं, इसके अलावा उधर, पूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर दीपा वर्मा ने बताया कि अभी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, उच्चाधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

वहीं, बैंड मार्केट के पास चल रहा यह धंधा नया नहीं था। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि कई साल से उक्त दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य हो रहा था। कारें दुकान के आगे आकर रुकती थी, जिसके बाद सिलेंडर से गैस किट में गैस भरी जाती थी। 


इस कारण आसपास में गैस की बदबू भी फैली रहती थी। पूर्व में लोगों ने कई बार पूर्ति विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज 
दुकान में अवैध रूप से सिलेंडर का भंडारण करने के मामले में मारे गए छापे के बाद शाम तक चली कार्रवाई के बाद पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी अरविंद जैन पुत्र जगमेंदर जैन ने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार अरविंद जैन ने अवैध रूप से अपनी दुकान में गैस सिलेंडर का भंडारण कर रखा था। छापे के दौरान वहां से इंडेंन कंपनी के 17, भारत गैस के सात सिलेंडर, आठ सिलेंडर एचपी के, 12 सिलेंडर छोटे, तथा 13 कामर्शियल सिलेंडर बरामद हुए हैं। गैस रिफलिंग की दो मशीनें, तराजू, बाट तथा अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed