फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   birth baby varification in nurse house

नर्स के घर पर हो रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण

Sat, 13 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 13 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
birth baby varification in nurse house
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में महिला चिकित्सक के घर पर छापामारी की कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
शामली में सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स के मकान में भ्रूण लिंग परीक्षण कराकर लौट रही चार महिलाओं को हरियाणा की जींद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की मदद से टीम ने संबंधित मकान में छापा मारा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। देर शाम तक पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरियाणा की चार महिलाएं भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के लिए शामली में पहुंची। यहां पर उन्होंने लिलौन में स्थित सरकारी अस्पताल में  तैनात नर्स के मकान में भ्रूण लिंग परीक्षण कराया। चार बजे के करीब वह वहां से निकलकर घर जा रही थीं। इसी दौरान हरियाणा से ही उनका पीछा कर रही जिला जींद के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों महिलाओं, एक मीडिएटर तथा एक नर्सिंग होम में तैनात डाक्टर को पकड़ लिया। उसके बाद ने स्वास्थ्य विभाग शामली को सूचना दी। सूचना पर एसीएमओ डा. सफल कुमार पहुंचे और सभी से पूछताछ की। उसके बाद  टीम ने दोबारा लिलौन में छापा मारा, लेकिन वहां पर टीम को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डा. सुलेख ने कहा कि चारों महिलाओं ने भ्रूण लिंग परीक्षण कराया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। इसके अलावा डॉ. सफल कुमार ने कहा कि बहुत गंभीर अपराध है किसी भी सूरत में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed