{"_id":"58b713d44f1c1b965e832678","slug":"bijlikrmi-beaten-torn-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मी को पीटा, अभिलेख फाड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजलीकर्मी को पीटा, अभिलेख फाड़े
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। बिजलीघर बाबरी पर तैनात एसएसओ के साथ एक युवक ने गाली गलौज की। विरोध करने पर पीटा और बिजलीघर में रखे अभिलेख फाड़ दिए। पीड़ित एसएसओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के गांव बाबरी स्थित बिजलीघर पर तैनात एसएसओ सुभाष ने बुधवार को बाबरी थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सुभाष ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे जब वह बिजलीघर पर ड्यूटी कर रहे थे, तो बाबरी निवासी संदीप उर्फ बिल्ली पुत्र कालूराम वहां पहुंचा। आरोप है कि संदीप ने उनके साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विरोध करने पर मारपीट की और दैनिक प्रयोग की जाने वाली सरकारी डायरी (लॉग शीट) फाड़ दी। आरोप है कि जाते समय वह जान से मारने की धमकी भी देकर गया। कर्मचारी ने तुरंत ही पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी युवक से भी पूछताछ चल रही है।