{"_id":"58af314a4f1c1b2b69b2631f","slug":"beti-ke-saath-chhedchhad-ma-ke-upar-chadhaya-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ छेड़छाड़, मां के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के साथ छेड़छाड़, मां के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में घायल महिला ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मां-बेटी से को लिफ्ट देकर तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
गांव अलाउद्दीनपुर निवासी युवती अपनी मां के साथ गांव सींगरा से पैदल अपने गांव जा रही थी। पीछेे से ट्रैक्टर पर आए तीन युवकों ने दोनों को गांव तक अपने ट्रैक्टर पर बैठा लिया। आरोपियों ने रास्ते में किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मां द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसको धक्का देकर ट्रैक्टर से नीचे गिरा दिया।
महिला ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी भीष्म, नीटू निवासी गांव सींगरा और सूरज निवासी गांव दूधली के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट कर दुर्घटना करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस तीनों आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।