फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Before raping her, the accused took daughter now

पहले मां से दुष्कर्म, अब बेटी को ले गया आरोपी

Sun, 14 Feb 2016 12:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 14 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव में महिला ने एक व्यक्ति पर डरा धमकाकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि आरोपी अब उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। शनिवार को थाने में पति संग पहुंची महिला ने यह आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


मामला क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने आरोप लगाया कि  पिछले करीब एक वर्ष से गांव का ही एक व्यक्ति डरा धमकाकर दुष्कर्म करता आ रहा है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। एक सप्ताह पूर्व भी आरोपी महिला के घर पर पहुंचा और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


पुत्री के न मिलने पर महिला ने अपने परिजनों को मामले के बारे में बताया। शनिवार को पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने  बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने गांव के एक अधेड़ व्यक्ति पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अब महिला की तहरीर को भी  शामिल करने के बाद धारा बढ़ाई गई है। साथ ही पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed