फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beating death of accused of rape

पिटाई से दुष्कर्म के आरोपी की मौत

Fri, 08 Jan 2016 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Beating death of accused of rape
चौसाना। दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों व परिजनों ने बुधवार शाम पीटकर घायल कर दिया था, जिसकी बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद परिजनों ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने मृतक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव खेड़ी खुशनाम में बुधवार की देर शाम को अजीत (30) ने अपने साथी सीटू के साथ गांव में ही घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने घर में रखे पांच लाख रुपये भी लूट लिए और वहां से भागने लगे। इस दौरान शोर शराबा सुनकर आए परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी अजीत को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


 बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। करीब दो घंटे बाद जब पुलिस पहुंची, तो उस समय तक आरोपी पक्ष के लोग भी हथियार और लाठी डंडे लेकर आ गए थे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के देवर ने आरोपी अजीत व सीटू के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व लूट के आरोप में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में हिरासत में लिए गए आरोपी अजीत की हालत बिगड़ गई। जिस पर पुलिस ने उसे झिंझाना के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे शामली के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान आरोपी की मौत हो गई।


आरोपी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन  दर्जनों लोगों के साथ चौकी पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अजीत को जबरन घर में खींचा गया और झूठे आरोप लगाकर पीटा गया है। मृतक अजीत के चाचा धीर सिंह ने प्रताप, राधा, अमित, जोनी व श्याम तथा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

दुष्कर्म के आरोप में मृतक व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जबकि मृतक पक्ष की ओर से पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-कमल सिंह यादव, थानाध्यक्ष झिंझाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed