फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bandhan reveals robbery from bank employee, says four

बंधन बैंक कर्मी से लूट का खुलासा, चार दबोचे

Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bandhan reveals robbery from bank employee, says four
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना रोड के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने बंधन बैंक कर्मी से लूटी गई रकम में से बारह हजार रुपये और तमंचेे बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 29 मार्च को ब्लाक रोड पर कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैंक कर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने साठ हजार रुपये लूट लिए थे। 13 अप्रैल की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइकों पर चार बदमाश कैराना यमुना नहर पुल के पास हैं और लूट की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर शहर कोतवाल उमेश रोरिया, सत्यनारायण दहिया, एसआई भूपेंद्र सिंह आदि ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस पर बदमाशों फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने चारों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों जोगेंद्र उर्फ बंटी निवासी पंजाबी कॉलोनी रेलपार, विकास पुत्र श्योराज जोगी निवासी रंगाना झिंझाना, विकास उर्फ विक्की पुत्र सुरेश निवासी पंसारियान शामली और अमित उर्फ छोटू ने बंधन बैंक कमी से हुई साठ हजार की लूट को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी के पास से 12 हजार रुपये, छह मोबाइल, कलेक्शन मशीन सहित बैंक की पासबुक आदि    बरामद की है। एक बदमाश निखिल पुत्र लाला निवासी सिकंदरपुर थाना झिंझाना फरार हो गया।


बदमाशों ने बताया कि उनके हिस्से में 12-12 हजार रुपये आए थे। पकड़े गए बदमाशों में से एक की मां ने भी बंधन बैंक से लोन ले रखा था। जिससे उसको यह पता था कि बैंक कर्मी कब और कितना रुपया लेकर आता है। घटना वाले दिन जैसे ही बैंककर्मी कलेक्शन करके चला तो उसको घेर लिया और लूट को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed