{"_id":"5cf95eb3bdec22071b38baf8","slug":"bajrang-dal-activists-strike-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट, तनाव
Fri, 07 Jun 2019 12:13 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
शामली। शहर के अजुध्या चौक बड़ा बाजार में मोमोज खाने को लेकर बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की दूसरे समुदाय के युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें बजरंग दल के दोनों कार्यकर्ता घायल हो गए। भीड़ ने मारपीट के आरोपी एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन वह पुलिस से छूटकर भाग गया। मामला दो समुुदाय से जुड़ा होने से तनाव व्याप्त हो गया।
एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हिंदू संगठनों ने रात को थाने पहुंचकर पुलिस का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा तक पहुंच गया। उन्होंने एसपी से बात आरोपियों की गिरफ्तारी को कहा। पुलिस देर रात घटना में दो मुकदमे दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। बजरंग दल के कार्यकर्ता हिमांशु और हर्ष अजुध्या चौक पर मोमोज खाने गए थे। इसी दौरान बरखंडी मोहल्ले के साजिद, आबिद और तौफीक भी वहां मोमोज खाने पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि साजिद आदि ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और हमला कर हिमांशु और हर्ष को घायल कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर व्यापारियों के साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इस दौरान उन्होंने मारपीट के एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पकड़ा गया आरोपी पुलिस से छूटकर भाग निकला। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से तनाव बन गया।
भीड़ जमा होने लगी। माहौल गर्माता देख एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी एके सिंह और कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और व्यापारी कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। हमले में घायल हिमांशु और हर्ष का अस्पताल में उपचार कराया गया है।
गन्ना मंत्री तक पहुंचा मामला
शामली। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा को दी। सुरेश राणा ने इस मामले पर तुरंत एसपी से बात की और आरोपियों पर केस दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी को कहा। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
दो केस दर्ज करेगी पुलिस
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में हर्ष की तहरीर पर साजिद, तौफीक, आबिद समेत नौ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। डायल 100 के सिपाही की तरफ से भी तहरीर दी जा रही है उसकी तरफ से भी केस दर्ज होगा।
कोट
मामला दो पक्षों में मारपीट का है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। घायल पक्ष की ओर से तो केस दर्ज किया ही जा रहा है साथ ही डायल 100 के सिपाही की तरफ से भी पुलिस कार्य में बाधा और भागने का केस दर्ज किया जाएगा।।
अजय कुमार एसपी शामली