फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   badmashon ne bhaion ko loota

बदमाशों ने भाइयों को बंधक बनाकर लूटा

Tue, 28 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
badmashon ne bhaion ko loota
कैराना में अलीपुर रोड पर लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। तीन नकाबपोश बदमाशों ने जंगल में फार्म हाउस पर रह रहे दो भाइयों को बंधक बनाकर लूटपाट की, विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को     बुरी तरह से पीटा। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुबह होने पर पीड़ितों ने  पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम गंदराउ निवासी अजीज ने अलीपुर रोड पर मायापुर रजवाहे के पास हरियाणा के गांव रसालू निवासी राजवीर के खेत को बटाई पर ले रखे हैं। अजीज खेत पर बने फार्म हाउस पर परिवार के साथ रहता है। रविवार को परिवार की महिलाएं एक शादी में शामिल होने के लिए लांक बाहवड़ी गई हुई थीं। फार्म हाउस पर अजीज और उसका भाई आजाद मौजूद थे। रात्रि 10:00 बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश फार्म हाउस की दीवार फांद कर अंदर घुस आए और दोनों भाइयों को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई।
विज्ञापन


बदमाशों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया और कमरों में रखे संदूकों से सोने-चांदी के करीब 50  हजार रुपये कीमत के जेवर लूट लिए। बदमाश फार्म हाउस पर बंधी दो भैंस और एक कटिया को भी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद अजीज ने किसी तरह कमरे का जंगला तोड़ा और बाहर आया। पड़ोस के खेत पर रहने वाले किसान के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर यूपी डायल -100 पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, पीड़ित का आरोप है कि सोमवार सुबह जब वह कोतवाली में पहुंचा तो पुलिस ने उसे यह कह कर टरका दिया कि तहरीर लेकर शाम के समय आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed