फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Babri student stabbed

बाबरी में छात्र पर चाकू से हमला

Fri, 18 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 18 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र पर कुछ छात्रों और उनके सहयोगियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित छात्र ने आरोपियों के खिलाफ बाबरी थाने पर तहरीर दी। 
विज्ञापन


गांव गोगवान जलालपुर निवासी मुकुल इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। बृहस्पतिवार को कुरमाली में परीक्षा देने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तो बाबरी में तीन छात्रों और उनके साथियों ने मुकुल को घेर लिया। मुकुल ने बताया कि आरोपी तीनों छात्रों से परीक्षा के दौरान उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों छात्रों और अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा चाकू से वार कर दिया। पीड़ित छात्र ने बाबरी थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कैड़ी गांव के तीन छात्रों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed