फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arunachal wine , UP Monogram

अरुणाचल की शराब, यूपी के मोनोग्राम

Sun, 11 Oct 2015 01:21 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 11 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैराना। अरुणाचल प्रदेश में निर्मित और हरियाणा के रास्ते तस्करी कर लाए जा रहे शराब से लदे कैंटर में यूपी राजस्व के मोनोग्राम भी बड़ी संख्या में मिले। आशंका है कि उक्त तस्करी की शराब को एक नंबर में यूपी में लाकर बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम पुलिस व आबकारी टीम ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर पकड़ा था, जिसमें 23 लाख की अंग्रेजी शराब के अलावा यूपी राजस्व के सैकड़ों मोनोग्राम बरामद किए थे। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। कैंटर में शराब की बोतलों के ढक्कन पर लगाए जाने वाले यूपी राजस्व के मोनोग्राम भी मिले हैं।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी मोहन निवासी पानीपत का शराब तस्करी के अलावा आईपीसी की धारा-255 व 256 में भी चालान किया गया। शनिवार को आरोपी मोहन कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मोहन को उक्त शराब शामली तक पहुंचानी थी, जिसके बदले उसे 10 हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार लोकेंद्र निवासी सिसौली को चार पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed