फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrest campaign against mafia

माफिया के खिलाफ चलेगा गिरफ्तारी अभियान

Fri, 24 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 24 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arrest campaign against mafia
शामली पुलिस लाइन में मिटिंग लेते डीआईजी जे के शाही - फोटो : amar ujala
शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने कहा कि शराब, मादक पदार्थ, हथियार तस्कर और गोकशी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएं। थानावार ऐसे लोगों को सूची बना ली जाए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में डीआईजी जेके शाही ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 दिन के भीतर 40 हजार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का टारगेट रखा है। उसके तहत ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी है, जो मादक पदार्थ, शराब, हथियार तस्करी के अलावा गोकशी, गोवंश तस्करी, सट्टेबाजी, अवैध खनन और आपराधिक वारदातों में लिप्त हैं। ऐसे लोगों की थानावार सूची बनाई जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि अभियान के दौरान किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। डीआईजी ने बताया कि प्रत्येक थानावार ऐसे लोगों की सूची एक दो दिन में बन जाएगी और कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, एंटी रोमियो स्कवाड द्वारा की जा रही कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया के दौरान विवेचनाओं के निस्तारण में आई कमी को दूर करने के लिए त्वरित गति से विवेचनाओं को भी निस्तारित किया जाएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, सीओ सुनील कुमार त्यागी, आनंद वर्मा, भूषण वर्मा सहित समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शामली जनपद हरियाणा की सीमा से सटा होने के कारण गौवंश, हथियार और मादक पदार्थों के साथ ही शराब तस्करी को लेकर बदनाम रहा है। पानीपत और करनाल मार्ग की तरफ से यमुना पुल के रास्ते शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। वहीं, झिंझाना और कैराना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने और अवैध हथियार की सप्लाई के मामले भी पूर्व में सामने आते रहेे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद एक्शन में आए पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से स्पष्ट है कि माफियाओं पर नकेल कसने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed