फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Army 's banner with a liquor smuggling

आर्मी का बैनर लगाकर शराब तस्करी

Fri, 16 Oct 2015 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 16 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Army 's banner with a liquor smuggling
कैराना। मिनी ट्रक के आगे ऑन आर्मी ड्यूटी का बैनर लगाकर शराब तस्करी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र में यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मिनी ट्रक पकड़ा, जिस पर ऑन आर्मी ड्यूटी का बैनर लगा था। मिनी ट्रक से करीब 20 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पानीपत रोड स्थित यमुना पुल नाके पर चेकिंग कराई। इस दौरान पानीपत की ओर से टाटा-407 मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया, तो चालक के बराबर में बैठा युवक कूदकर फरार हो गया, जबकि चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ट्रक में काले रंग के चार बक्शे, पुराना सोफा, फ्रिज, बेड व अन्य घरेलू सामान लदा था। बॉक्स ऐसे हैं, जिनमें आर्मी के जवान अपना सामान भरकर ले जाते हैं।
पुलिस ने उक्त सामान हटाकर चेकिंग कराई, तो उसके नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थीं। 268 पेटी अंग्रेजी शराब के   पव्वे तथा 15 पेटी बोतलें  बरामद हुईं। पूछताछ में ट्रक चालक सुरेंद्र निवासी ग्राम   नवादा जिला बिजनौर ने बताया कि उक्त शराब को वह हरियाणा के अंबाला से यूपी के बरेली शहर में ले जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक सुरेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed