फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man assaulted his wife in public in Ludhiana

'ज्यादा कमाती है, थार नहीं दिलवा सकती!': पत्नी को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वीडियो देख खाैल जाएगा खून

Sat, 24 Oct 2026 10:56 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Sat, 24 Oct 2026 10:56 AM IST
सार

ट्विंकल अपना ब्यूटी सैलून चलाती है। आरोपी रितीश शर्मा मेडिकल लाइन से जुड़ा है। दोनों ने नवंबर 2025 में शादी कर ली और जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे थे। शादी के बाद से पैसों के लिए विवाद होने लगा था। 
 

विज्ञापन
man assaulted his wife in public in Ludhiana
पत्नी के बाल खींचता आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित जस्सियां ग्रीन एनक्लेव में एक युवक ने अपनी पत्नी को सरेआम पीटा। हमलावर पति ने पत्नी को इसलिए पीटा कि वह उससे ज्यादा पैसे कमाती है लेकिन उसे गाड़ी नहीं लेकर दे रही। इस शर्मनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। 
विज्ञापन


पीड़िता ट्विंकल समराला चौक पर अपना ब्यूटी सैलून चलाती हैं और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। उनका सात साल का बेटा भी है। आरोपी रितीश शर्मा मेडिकल लाइन से जुड़ा है। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब ट्विंकल अपने पहले पति से तलाक के कानूनी संघर्ष से गुजर रही थीं। उस दौरान मित्रों के माध्यम से रितीश उनके संपर्क में आया और दोनों के बीच संबंध बन गए और दोनों ने नवंबर 2025 में शादी कर ली और जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे थे।
विज्ञापन




लग्जरी गाड़ी और बाइक के लिए शुरू हुआ उत्पीड़न
विवाह के कुछ ही महीनों बाद रितीश का रवैया बदलने लगा। वह ट्विंकल की अच्छी आय को लेकर ताने मारने लगा और उस पर एक थार गाड़ी खरीदने का दबाव बनाने लगा। उसका कहना था कि जब पत्नी की आमदनी अच्छी खासी है तो वह उसे वाहन क्यों नहीं दिला सकती। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर तकरार होने लगी। मामला जब बढ़ा तो एक बिचौलिए के जरिए समझौता कराया गया, लेकिन कुछ समय शांति रहने के बाद आरोपी ने थार की जिद छोड़कर बाइक की मांग शुरू कर दी, जिससे तनाव फिर से गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर गईं, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया
घटना के रोज दोपहिया वाहन की मांग को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया। खुद को बचाने के लिए सहमी हुई ट्विंकल दौड़कर पड़ोसियों के घर में शरण लेने गईं, लेकिन सनकी पति ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने पहले उसे थप्पड़ मारा, फिर उसके बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और बेरहमी से लातों से पीटा। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।


पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
इस खौफनाक प्रताड़ना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए जगतपुरी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और घटना का सीसीटीवी सबूत भी पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed