फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Armed miscreants looted contractor

हथियारबंद बदमाशों ने ठेकेदार को लूटा

Tue, 15 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 15 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants looted contractor
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
कांधला। मजदूरी कर लौट रहे ठेकेदार से हथियारबंद तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए नकदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा कांधला की जन्नत कालोनी निवासी रिजवान पुत्र मीर हसन ठेके पर भवन निर्माण कराता है। रिजवान के अनुसार उसने क्षेत्र के गांव मलकपुर में मकान बनाने का ठेका ले रखा है।      सुबह वह गांव में कार्य करने के लिए     गया हुआ था।
विज्ञापन


शाम को जब वहां से    बाइक पर कांधला लौट रहा था, तो सलेमपुर रोड पर बाग के समीप हथियारबंद तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए बाइक, 1300 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश कांधला की ओर फरार हो गए। लूट        का शोर मचने पर गांव मलकपुर के    दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगलों    की ओर दौड़ पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के कुछ समय बाद लूटी गई बाइक सलेमपुर रोड पर जंगल में मिल   गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर   कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।

रुपये जमा करने आए युवक से मारपीट कर लूटपाट

शामली। माजरा रोड पर डाकघर में पैसे जमा करने गए युवक से तीन युवकों ने मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मोहल्ला नया बाजार निवासी नमन पुत्र नवीन मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे माजरा रोड पर डाकघर में पांच हजार रुपये जमा कराने गया था।


डाकघर के पास ही उसे तीन युवक मिले। युवकों ने उससे कहा कि हम पुलिस वाले हैं, रुपये लेकर कहां जा रहा है तलाशी दे। इस पर नमन ने विरोध किया, तो तीनों युवकों ने मारपीट करके उससे पांच हजार रुपये नकदी लूट ली। इसके बाद वह फरार हो गए। पीड़ित नमन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने लूट करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। शामली कोतवाली पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। उधर, शहर के दयानंदनगर नाला पटरी पर सोमवार रात करीब सवा नौ बजे परमजीत निवासी दयानंदनगर से बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर 4500 रुपये लूट लिए। पीड़ित परमजीत ने शामली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed