फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another would be filed in court against Palwinder

पलविंदर के खिलाफ कोर्ट में एक और चार्जशीट दाखिल होगी

Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Another would be filed in court against Palwinder
कैराना। पंजाब की नाभा जेल से आतंकियों को फरार कराने के आरोपी पलविंदर उर्फ पिंदा के खिलाफ चल रही विवेचना जल्दी ही पूरी होने वाली है, उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट जल्द दाखिल होगी।  
विज्ञापन


27 नवंबर 2016 की सुबह पंजाब की नाभा जेल ब्रेक कर खालसा लिब्रेशन फ्रंट के चीफ सहित आतंकियों को फरार करा लिया गया था। फरारी के मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा को उसी दिन शाम करीब छह बजे कैराना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पलविंदर के पास से लुधियाना से लूटी गई फार्च्यूनर, एक पंप गन, एक एसएलआर और दो रायफल के आलावा भारी मात्रा में कारतूस और वायरलेस हैंडसेट बरामद किया   गया था। पलविंदर द्वारा लूटी गई फार्च्यूनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। उसके पास से पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पूर्व कैराना पुलिस ने पलविंदर के विरुद्ध अवैध शस्त्र रखने की धारा 25 आर्म्स एक्ट में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। 
कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पलविंदर के विरुद्ध     गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने, फर्जी डीएल और फर्जी पहचान    पत्र की धारा 353, 420, 467, 468, 471 में विवेचना लगभग    पूरी हो चुकी है, जल्दी ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed