फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anju Two arrested in murder case

अंजू हत्याकांड में दो गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 24 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anju Two arrested in murder case
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आम तोड़ने के विवाद में महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए। वहीं, नामजद दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह कालोनी निवासी अमित तोमर के मकान के सामने विजय उर्फ डब्बू का प्लाट है, जिसमें आम के दो पेड़ लगे हैं। रविवार को आम तोड़ने के विवाद में अमित की पत्नी अंजू (25) की चाकू मारकर  हत्या कर दी गई थी, जबकि बचाव करने आए अमित को घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन


अमित की तहरीर  पर आदर्श मंडी थाने पर विजय उर्फ डब्बू, पप्पू, गोपाल और वरुण उर्फ वासू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को आदर्श मंडी थाने पर        प्रेसवार्ता कर सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी विजय उर्फ डब्बू को सहारनपुर रोड पर साईं धाम मंदिर के पास से  गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि वरुण उर्फ वासू को झिंझाना रोड पूर्वी यमुना नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। हत्यारोपी डब्बू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू सहारनपुर रोड एसटी तिराहा चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

डब्बू बोला, मैने अमित पर किया था चाकू से वार, अंजू बीच में आ गई
गिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ डब्बू ने पुलिस से अपना जुर्म कबूला। उसने बताया कि वह अपने प्लाट पर पेड़ से आम तोड़ने गया था, लेकिन वहां आम नहीं मिले। उसने अमित तोमर से आम तोड़ने की शिकायत की, तो वह गाली गलौज करने लगा, जिसके बाद मारपीट हो गई। वह आम काटकर खाने के लिए अपने साथ चाकू लेकर गया था। मारपीट के दौरान उसी चाकू से अमित पर वार किया, लेकिन अमित की पत्नी अंजू बीच में आ गई और चाकू उसके पेट में लग गया।

वासू की मां ने किया हंगामा 
गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी वरुण उर्फ वासू आरोपी डब्बू का भांजा है। सोमवार दोपहर वासू की मां पुष्पा भी आदर्श मंडी थाने पहुंच गई। पुष्पा का कहना था कि रविवार दोपहर जब घटना हुई, तब वासू घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने उसे घर से ही पकड़ा। उसका बेटा निर्दोष है, जिसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। 


तीन किमी दूर पहुंच गया चाकू 
डब्बू ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू उसने घटनास्थल के पास ही आम के पेड़ के पास फेंक दिया था। वहीं, सोमवार को प्रेसवार्ता में पुलिस ने दावा किया कि चाकू एसटी तिराहा पुलिस चौकी से करीब 750 मीटर आगे सड़क किनारे झाड़ी से बरामद हुआ। सवाल यह है कि जब आरोपी ने चाकू घटनास्थल पर ही फेंकना बताया, तो वही चाकू एसटी तिराहे पर कैसे पहुंच गया। घटनास्थल  से एसटी तिराहा की दूरी करीब तीन किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed