{"_id":"57cf142c4f1c1b9863317344","slug":"animal-businessman-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी को बंधक बनाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी को बंधक बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। रुपये के लेनदेन को लेकर पशु व्यापारी को उसके ही साथियों ने एक सप्ताह तक बंधक बनाए रखा। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी को बंधन मुक्त कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाभवन के कादरगढ़ चौकी के हसनपुर लुहारी निवासी ओसाफ पुत्र फारूख ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व घोल्लू उर्फ कफील पुत्र वकील, इदरीश पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला कोटला जलालाबाद पिता फारूख को झूठ बोलकर व्यापार हेतु अपने साथ कोलकाता ले गए थे। उसे पता चला उसके पिता को इन्होंने जलालाबाद में अपने घर में बंधक बना रखा है।
पीड़ित ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर पिता की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने जलालाबाद पहुंचकर आरोपियों के कब्जे से पीड़ित के फारूख को बंधन मुक्त कराते हुए घोल्लू उर्फ कफील और इदरीश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाने पहुंचे फारूख ने बताया पशु व्यापार हम सभी इकट्ठा करते हैं। इनसे दो लाख रुपये उधार लिये थे, जो दिलवा दिए थे। परंतु इस के बावजूद आरोपी नहीं माने और 10 प्रतिशत ब्याज, 50 हजार की अतिरिक्त मांग करते हुए बंधक बना लिया। बताया कि आरोपी उससे मारपीट करते थे। उधर, थानाध्यक्ष साहब सिंह ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।