फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   altercation in District Panchayat member and SDO in kandhla

जिला पंचायत सदस्य और एसडीओ के बीच नोकझोंक

Tue, 20 Mar 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 20 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
altercation in District Panchayat member and SDO in kandhla
demo - फोटो : demo
शामली के कांधला में विद्युत निगम की टीम द्वारा चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान ने एसडीओ से फोन पर विरोध जताया। इस पर एसडीओ और उनके बीच फोन पर ही कहासुनी हो गई। बाद में मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विद्युत निगम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए रात में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रात में चेकिंग के दौरान विद्युत निगम की टीम के लोगों के साथ पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। मंगलवार को कस्बा कांधला के साथ ही गांव गंगेरू, गढ़ी दौलत और खेड़ा कुरतान के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान से मुलाकात कर कहा कि चेकिंग के नाम पर विद्युत विभाग की टीम अवैध वसूली करती है और महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस पर मनीष चौहान ने विद्युत विभाग के एसडीओ मदनपाल से फोन पर बात की। फोन पर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा। एसडीओ ने अपनी टीम के साथ थाने पर पहुंचकर मनीष चौहान के खिलाफ तहरीर दे दी। वहीं, मनीष चौहान भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। थाने में भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस ने बीच बचाव कराया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों के बीच विवाद का पटाक्षेप करा दिया गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उनके पास उक्त प्रकरण को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed