{"_id":"48582bfe22b1bad7e591f121b4533a9f","slug":"alcohol-smuggler-fled-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भागे शराब तस्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर भागे शराब तस्कर
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब को कुरालसी गांव में सप्लाई कर रहे दो शराब के तस्करों को पुलिस ने घेर लिया। रात के अंधेरे में पुलिस पर फायर कर तस्कर शराब से लदी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब की पेटियों से लदी टाटा 207 को कब्जे में ले लिया। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई।
मुखबिर की सूचना पर इंसपेक्टर कमल सिंह यादव दरोगा मनोज बालियान, नरेश यादव आबकारी विभाग के इंसपेक्टर हिम्मत सिंह तथा पुलिस बल को लेकर बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के समय कुरालसी गांव पहुंचे। हरियाणा से शराब की तस्करी करके टाटा 207 में भरकर कुरालसी गांव में सप्लाई करने वाले तस्करो को पुलिस ने घेर लिया।
अचानक रात के अंधेरे में भारी पुलिस बल को देखकर गांव में शराब की तस्करी करने वाले तस्कर चौकन्ने हो गए। उन्होंने पुलिस की टीम पर फायरिंग करते हुए अंधेरे में फरार हो गए। फायर की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीण की मौजूदगी में पुलिस ने शराब से लदी टाटा 207 को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये है। यह शराब प्रत्याशियों को सप्लाई करने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि तस्करी करने वाले गांव कुरथल निवासी बसंत कुमार और राजपुर गढ़ी निवासी रमन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तस्करों की तलाश में पुलिस ने रात में ही उनके घरों तथा ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कोई नहीं मिला।