{"_id":"6af4d5c6193cb867a406df73","slug":"objection-raised-over-loud-noise-dj-equipment-seized-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-167986-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेज आवाज पर आपत्ति, डीजे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेज आवाज पर आपत्ति, डीजे सीज
Thu, 12 Nov 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया चौराहे पर लक्ष्मी विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस ने डीजे लदे ट्रक को पकड़कर थाने पहुंचाया और साउंड सिस्टम को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, महाकाल कमेटी की ओर से विसर्जन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने तेज ध्वनि पर आपत्ति जताते हुए ट्रक को थाने पहुंचा दिया। इसके बाद कमेटी के सदस्य थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से बातचीत की।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन करने पर डीजे लदे ट्रक को थाने लाया गया था। साउंड की आवाज कम कराने के बाद उसे छोड़ दिया गया।