{"_id":"aaaa9ff9e4457f39ea4b50009d9fdffe","slug":"accountant-to-investigate-the-beating-of-kanoongo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गए कानूनगो लेखपाल से मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच करने गए कानूनगो लेखपाल से मारपीट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के संबंध में जांच करने पहुंचे कानूनगो और लेखपाल के साथ कब्जाधारियों ने मारपीट कर दी। कानूनगो ने एक ही परिवार की एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार दोपहर कानूनगो सुरेशपाल ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी जयपाल पुत्र कदम सिंह ने तहसील दिवस शामली में शिकायत की थी कि गांव के ही प्रवेश पत्नी सतीश व सतीश पुत्र जगबीर ने उसकी जमीन व चकरोड़ का कुछ हिस्सा अपनी जमीन में मिलाकर अवैध कब्जा कर लिया है।
शिकायत पर राजस्व टीम कानूनगो सुरेशपाल शर्मा व लेखपाल रविंद्र व विनोद कुमार जांच के लिए पहुंचे। जांच के बाद टीम ने आरोपी व उसकी पत्नी से कब्जा मुक्त करने की बात कही। आरोप है कि आरोपी भड़क गये तथा आरोपी पति पत्नी व उसके पुत्रों ने टीम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
टीम किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल पाई। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।