फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A retired sub inspector has accused of sexually assaulting with teenage girl in village in Shamli

Shamli: रिटायर्ड दरोगा पर घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Wed, 15 May 2024 05:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2024 05:04 PM IST
सार

Shamli News : शामली में रिटायर्ड दरोगा पर घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
A retired sub inspector has accused of sexually assaulting with teenage girl in village in Shamli
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिटायर्ड दरोगा पर घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बाबरी थाने पर बुधवार सुबह एक गांव निवासी किशोरी के साथ परिजन पहुंचे। किशेारी की तरफ से थाना प्रभारी को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि किशोरी सुबह करीब पांच बजे अपने घर में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। उसी समय गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा जयप्रकाश घर पहुंचा।

विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि रिटायर्ड दरोगा ने उसके माता-पिता व भाई के बारे में पूछा। उसने उन्हें भट्ठे पर जाना बताया तो आरोपी ने दरवाजे की कुंडी और लाइट बंद कर बदनीयती से पकड़ लिया। उसने शोर मचाकर छत पर झाड़ू लगा रही अपनी छोटी बहन को अपनी दादी को आवाज लगाने को कहा। शोर होने पर आरोपी उसकी दादी के पास ही भागते हुए पहुंचा और माफी मांगने लगा।

विज्ञापन

वहीं, कुछ देर बाद उसका भाई भी घर पहुंचा और घटना का विरोध किया तो आरोपी उसकी दादी व भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर फरार हो गया। बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एससी /एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उधर, आरोपी रिटायर्ड दरोगा जयप्रकाश का कहना है कि किशोरी के पिता पर 2.30 लाख रुपये लेनदेन के है। उसने मंगलवार शाम रुपये देने का वादा किया था, लेकिन शाम को भट्ठे से देर से आने के चलते वह सुबह गया था। किशोरी व उसके परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed