{"_id":"5cd8614dbdec220788126e45","slug":"91557684557-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय स्थलों के निर्माण में लापरवाही में दो ग्राम प्रधानों को नोटिस, जवाब तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आश्रय स्थलों के निर्माण में लापरवाही में दो ग्राम प्रधानों को नोटिस, जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर दो ग्राम प्रधानों का नोटिस
शामली। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने रविवार को आश्रय स्थल का निरीक्षण करके तीन दिनों के अंदर निर्माणाधीन आश्रय स्थल पूरा न करने पर दो ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। लापरवाही बरतने में ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी बीडीओ कार्यालय संबद्ध किया गया है।
रविवार को सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत रामडा मैं बनाए जा रहे गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की इस योजना अंतर्गत बेसहारा पशुओं के आश्रय स्थल के निर्माण को तत्काल तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले दो ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। सीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ओमपाल सिंह बिना किसी सूचना के क्षेत्र से बाहर हैं। उन्होंने ओमपाल सिंह को अग्रिम आदेशों कैराना बीडीओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। कैराना ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी सतपाल सिंह की स्वच्छ शौचालय निर्माण में रुचि नहीं लिए जाने के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी को बीडीओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया। ग्राम पंचायत रामडा में 234 स्वच्छ शौचालय निर्माण कराया जाना था, जिसके सापेक्ष पात्र 124 शौचालय में से पुल 79 शौचालय का निर्माण कराए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी प्रकट की। आश्रय स्थल समय से निर्माण नहीं किए जाने पर ऐसे दो प्रधानों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए है।