फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध हालात में महिला और युवक लापता

संदिग्ध हालात में महिला और युवक लापता

Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला और युवक लापता
शामली। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रिकशा चालक है। सुबह वह घर से गया था। दोपहर में खाना खाने घर गया तो उसकी पत्नी व बच्चे नहीं मिले। आसपास लोगों से जानकारी की तो बताया गया कि वह सुबह घर से गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। पीड़ित ने पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की मांग की है। उधर, क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पति नशे का आदी है। बुधवार सुबह से उसके पति घर से गए थे। उनसे फोन पर बात हुई लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। महिला ने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति उसे शराब पिलाकर संपत्ति अपने नाम न करा ले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शीशम के पेड़ चोरी
शामली। गांव खंदरावली निवासी अजेश, कंवरपाल, विकास आदि ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके खेत खंद्रावली पुलिस चौकी से करीब 400 मीटर दूरी पर है। 29 दिसंबर की रात को उनके खेत से शीशम के दो पेड़ चोरी कर लिए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ का आरोप
शामली। शामली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक सेंटर पर कस्टमर केयर का कार्य करती है। वहां काम करने वाला एक युवक उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करता है, लेकिन वह लोकलाज के चलते सहती रही। बुुुधवार को आरोपी ने फिर छेड़खानी की। उसने विरोध करते हुए सेंटर संचालक से उसकी शिकायत की। इसके बाद भी आरोपी ने उसे व उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला मारपीट का सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed